HomeBreaking Newsअंबेडकरनगर न्यूज : पारिवारिक कलह से ऊबी महिला ने दुधमुंहे समेत चार...

अंबेडकरनगर न्यूज : पारिवारिक कलह से ऊबी महिला ने दुधमुंहे समेत चार बच्चों को विषाक्त पदार्थ खिलाकर खुद भी निगला, सभी गंभीर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अंबेडकरनगर। पारिवारिक कलह से ऊबकर महिला ने दुधमुंहे समेत चार बच्चों को विषाक्त पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला ने तीन दिन पहले ही पति के विरुद्ध उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर महिला ने ऐसा कदम उठाया। संयोग ही रहा कि समय पर इलाज हो जाने से सभी की जिंदगी बच गई।
मामला पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बबहोरा गांव का है। जिला अस्पताल में भर्ती बबहोरा निवासी रेनू (35) ने बताया कि उसके पति मनीष का किसी अन्य महिला से संबंध चल रहा है। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इस संबंध में तीन दिन पूर्व उसने दोस्तपुर थाने में तहरीर भी दी थी।
पुलिस ने कोई ठोस कदम जब इस संबंध में नहीं उठाया तो उसने बुधवार पूर्वाह्न पहले अपने बच्चों जान्हवी (12), वैष्णवी (10), आरुषि (7) व हर्ष (1) को विषाक्त पदार्थ खिलाया, इसके बाद खुद भी खा लिया। कुछ ही देर में सभी की हालत बिगड़ने लगी। परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन सुधार न होने पर सभी को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि इसी बीच महिला के बयान के बाद अधिकारियों ने गांव पहुंचकर जरूरी जानकारी ली।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments