HomeCrimeरानीपोखरी ब्रेकिंग : अठूरवाला में 70 वर्षीय महिला की हत्या, हाथ,पैर व...

रानीपोखरी ब्रेकिंग : अठूरवाला में 70 वर्षीय महिला की हत्या, हाथ,पैर व मुंह बांधकर महिला के सिर पर किए गए वार

Advertisement

रानीपोखरी। डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ अठूर वाला विस्थापित क्षेत्र में एक 70 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। महिला मूलत: कोलकाता की रहने वाली थी और पिछले कई वर्षों से निवास कर रही थी। महिला का नाम पुतुल घोष बताया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के सिर पर ​किसी भारी चीज से वार करने के निशान मिले हैं। उसके हाथ, पैर और मुंह को कपड़े की मदद से बांधा गया था।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह अठूर वाला में एक म हिला अपनी पड़ोस में रहने वाली वृद्धा पुतुल घोष के मकान में किसी काम से गई तो दरवाजा खटखटाने पर भी किसी ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पड़ोस की महिला ने कमरे की एक खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गये। अंदर पुतुल का शव पड़ा हुआ था। महिला ने यह जानकारी आस पड़ोस के अन्य लोगों को दी। इसके बाद महिला की हत्या की जानकारी डोईवाला कोतवाली पुलिस को दी गई।
पुलिस ने दरवाजा खेल कर पुतुल के शव को बाहर निकाला और उका पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का मूल पता 24 कान्वेंट रोड कोलकाता पता चला है।
महिला के घर में पीछे की ओर खुलने वाली एक खिड़की के शीशे टूटे हुए मिले हैं। इस सनसनी खेज वारदात की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी अरूण मोहन जोशी, एसपी देहात प्रवींद्र डोभाल सीओ व कोतवाल सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। एसएसपी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के बारे में कुछ ठोस तरह से कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस महिला को जानने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस लूटपाट के एंगल से भी मामले को खंगाल रही है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments