HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Almora : रानीखेत में वृद्ध की कोरोना से मौत, सोमेश्वर...

Big Breaking Almora : रानीखेत में वृद्ध की कोरोना से मौत, सोमेश्वर क्षेत्र का था मृतक, कोविड—19 की गाइडलाइन के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
दिनांक — 9 सितंबर, 2020

सोमेश्वर तहसील के एक 70 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई। जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा ​था। बताया जा रहा है कि पहले रैपिड टेस्ट में वृद्ध की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी, लेकिन आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ ही थी कि आज ही सुबह वृद्ध ने दम तोड़ दिया। सीएमओ डा. सविता हयांकी ने वृद्ध की मौत कोरोना से होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमेश्वर तहसील अंतर्गत एक गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग को बुखार की शिकायत थी। जिसे परिजन इलाज के लिए रानीखेत के एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां गत 3 सितंबर को उनका कोरोना की आशंका के मद्देनजर रेपिड टेस्ट लिया गया था, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद अस्पताल में उनका इलाज शुरू हो गया। उसी दिन उनका आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट आज ही आई है और यह रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मगर वृद्ध ने आज ही सुबह करीब 6 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया। कोविड—19 से संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परिजनों द्वारा शव को निजी वाहन से सोमेश्वर श्मशान घाट लाया गया। जहां प्रशासन ने परिजनों को गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार के लिए निर्देशित किया और भीड़ की मनाही की। साथ ही चंद परिजनों को पीपीई किट उपलब्ध कराई और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। एसडीएम अल्मोड़ा ने बताया कि बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments