रुद्रपुर। गोहत्या आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने जसपुर पुलिस का पुतला फूंक रोष व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ता बुधवार दोपहर दीन दयाल उपाध्याय
चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं का कहना था 15 अगस्त को जसपुर कोतवाली अंतर्गत बडियो वाला गांव में दो गाय की हत्या कर सिर गांव में
फेंक दिए थे। पुलिस अधिकारियों ने 10 दिन में आरोपितों को पकड़ने का समय मांगा था। लेकिन बाबजूद इसके आज तक जसपुर पुलिस आरोपितों को नही पकड़ पाई है। हिजाम कार्यकर्ताओं ने जल्द गिरफ्तारी न होने पर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी। इस दौरान हरदेव सिंह,
सोमपाल, विजय बाजपेई, राधे राजा, सुनील सनातनी आदि मौजूद
थे।
रुद्रपुर न्यूज : हिन्दू जागरण मंच ने फूंका जसपुर पुलिस का पुतला आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़का आक्रोश
RELATED ARTICLES

