बागेश्वर । जनपद में आज कोरोना के 14 नए मरीज डिटेक्ट किए गए । जबकि दस को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेज दिया गया। जहां वे कम से कम सात दिनों तक क्वारेंटाइन रहेंगें। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 185 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 12029 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 326 पॉजिटिव केस आये हैं। जिनमें से 262 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका है। शेष 63 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 14 नये केस आये हैं तथा आज कोविड चिकित्सालय से 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


