लालकुआं ब्रेकिंग : पिछले चार दिनों से ड्यूटी से नदारद है सुंदरम होटल का सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट ने कोतवाली में दी तहरीर

0


लालकुआं। कोरोना काल में क्वारेंटाइन केंद्रों व शैल्टर हाउस के जोनल मजिस्ट्रेट ने सुदंरम होटल में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर से सेक्टर मजिस्ट्रेट के चार दिनों से अनुपस्थित रहने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली लालकुआं में तहरीर दी है।
दी गई तहरीर में जोनल मजिस्ट्रेट ने पुलिस को बताया है कि सहायक अध्यापक अरविंद मिश्रा को क्वारेंटाइन सेंटर सुदंरम होटल का सैक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया था। सात सितंबर को आब्जर्वर ने अपने निरीक्षण के दौरान सैक्टर मजिस्ट्रेट को अपनी ड्यूटी पर तैनात नहीं पाया। मिश्रा की ड्यूटी रात्रि दस बजे से प्रात: 6 बजे तक की थी। इसके बाद जोनल मजिस्ट्रेट ने स्वयं मिश्रा से टेलीपफोन पर दो बार संपर्क किया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जोनल मजिस्ट्रेट ने पुलिस को बताया कि मिश्रा पिछले चार दिनों से अपनी ड्यूटी से बिना कोई कारण बताए नदारद हैं। इसलिए उनके खिलाफ महामारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराने का आग्रह किया गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS