HomeCrimeसितारगंज न्यूज : गोमांस के साथ तीन गिरफ्तार, 60 किग्रा मांस और...

सितारगंज न्यूज : गोमांस के साथ तीन गिरफ्तार, 60 किग्रा मांस और औजार बरामद

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
गोवंश स्क्वायड और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम गौरीखेड़ा में दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से 60 किलो मांस और औजार बरामद किया गया। मंगलवार को गोवंश सकॉयड को सूचना मिली कि ग्राम गौरीखेड़ा में कुछ लोग गोकसी कर रहे हैं। इस इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में टीम बाबू कुरैशी के घर छापा मारा। यहां पर छह लोग गोमांस काट रहे थे। टीम को देखकर तीन लोग फरार हो गए। जबकि बाबू कुरैशी पुत्र कल्लन, कय्यूम पुत्र बुंदा निवासी गौरीखेड़ा, लइक पुत्र भूरा को गिरफ्तार किया गया। यहां से 60 किलो मांस, गौकशी के औजार, तराजू और बाट बरामद किए गए। टीम में एसआई अम्बिराम आर्या, जीवन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, गणेश सिंह, स्वरूप सिंह, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सितारगंज थाना के एसआई धीरेंद्र परिहार, गिरीश गहतोड़ी, केशर सिंह, रेखा आर्या आदि थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments