HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज : ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाएगा अभाविप,सह मंत्री शिवानी जोशी ने...

सितारगंज न्यूज : ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाएगा अभाविप,सह मंत्री शिवानी जोशी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सह मंत्री शिवानी जोशी ने कहा कि 11 से 20 सितंबर तक उत्तरांचल प्रदेश में ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 15 व 16 सितंबर को अखिल भारतीय स्तर पर अधिकतम अभियान चलेगा। छात्राओं के लिये सदस्यता की अंतिम तिथि 28 सितंबर और प्राध्यापकों के लिये 20 सितंबर रहेगी।
प्रेस वार्ता में जोशी ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष अपना सदस्यता अभियान चलाता है और इस वर्ष भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस बार सदस्यता अभियान की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेश कुमार ने बताया कि इस वैश्विक महामारी के चलते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में बहुत से सेवा कार्य किए। इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रत्येक इकाई में परिषद की पाठशाला भी चलाई गई। बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पिछले साल की 3339682 सदस्य बनाये। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सितारगंज इकाई की ओर से ऑनलाइन सदस्यता को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर सह संयोजक हरजीत कंबोज ,नगर अध्यक्ष अमित सागर ,तहसील संयोजक विशाल श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री कमल गहतोड़ी, सोनू शर्मा ,हेमंत गैरोला रवि दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments