HomeCovid-19शर्मनाक : कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट देने की एवज में महिला से...

शर्मनाक : कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट देने की एवज में महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी स्वास्थ्य अधिकारी गिरफ्तार

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य महकमे के एक अधिकारी की करतूत से जहां इंसानियत शर्मसार हुई है, वहीं चिकित्सक के पेशे पर भी बदनुमा दाग लग गया है। महिला का आरोप है कि कोविड—19 का नेगेटिव सार्टिफिकेट देने के बहाने जूनियर हैल्थ इंस्पेक्टर ने उसे अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला केरल के तिरुवनंतपुरम का है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वह कही बाहर से हाल में अपने घर लौटी थी। उसका कोरोना टैस्ट हुआ, जिसमें उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। महिला का आरोप है कि जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर प्रदीप ने कहा कि वह उसके घर आकर अपनी नेगेटिव रिपोर्ट ले जाये। जिस पर वह जब सार्टिफिकेट लेने उस अधिकारी के घर गई तो उसेन महिला के हाथ और मुंह को बांधने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल टैस्ट कराया जा रहा है और फिलहाल आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इधर केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है। महिला आयोग ने भी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी हैल्थ इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments