HomeUttarakhandAlmoraतस्करी : अल्मोड़ा के सल्ट में 67,915 रूपये का गांजा पकड़ा, दो...

तस्करी : अल्मोड़ा के सल्ट में 67,915 रूपये का गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
दिनांक — 7 सितंबर, 2020

जिले में पुलिस ने दो गांजा तस्कर पुलिस ने दबोचे हैं। जिनके कब्जे से 13 किलोग्राम 583 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत 67,915 रूपये आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
हुआ यूं कि जिले के सल्ट तहसील अंतर्गत सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पंत अपनी टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय जालीखान को जाने वाले मार्ग के ठीक आगे हेयर पिन मोड़ पर मोटरसाईकिल संख्या यूके 04यू—3527 में जा रहे दो युवकों को शक होने पर रोका। उनके पास मौजूद दो कट्टों को चेक करने पर पाया कि कटृों में गांजा भरा है। जो 13 किलोग्राम 583 ग्राम थी। ​बरामद गांजे की कीमत 67,915 रूपये आंकी गई हैं। पुलिस ने गांजा कब्जे में लेते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की और दोनों युवकों अंकित जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी और गौरव बोरा पुत्र गोपाल सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों युवक लखनपुर, रामनगर के निवासी हैं। पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि वह यह गांजा पौढ़ी गढ़वाल के सोफखाल से ला रहे थे और इसे बेचने के लिए रामनगर ले जा रहे थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पंत के साथ एसआइ गिरीश चंद्र पंत, कांस्टेबल नवीन गिरी, शम्भू सिंह, एसओजी के कांस्टेबल मनमोहन व चालक नरेंद्र सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments