HomeCrimeहल्द्वानी न्यूज : मृत बहन को न्याय दिलाने के लिए भाई का...

हल्द्वानी न्यूज : मृत बहन को न्याय दिलाने के लिए भाई का अनशन आठवें दिन भी जारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। संदिग्ध हालात में बहन की मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाई का बुध पार्क में अनशन आज भी जारी रहा।
कमलुवागांजा के नैनवालपुर निवासी कमल कफल्टिया अपनी बहन को मौत के बाद न्याय दिलाने की जिद लिए बैठे हैं।
उनकी मांग है कि 24 जून से 28 जून के मध्य पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने से उनकी बहन की जान चली गई। उनकी मांग है कि चोरगलिया पुलिस के खिलाफ उच्चाधिकारियों को सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए। वे कहते हैं जब 112 नंबर पर काल करने के बाद भी पीड़ित को सहायता नहीं मिल सकती है तो इस आपात सेवा को हमेशा के लिए बंद कर देना ही उचित होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा न दे पाने के लिए पुलिस विभाग को उनकी मृत बहन से माफी भी मांगनी चाहिए। बहन के बच्चों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए पुलिस उनको सुरक्षा प्रदान करें।
उनका आरोप है कि 28 जून काे थाना चोरगलिया काे सूचना दे दी गई थी इसके बावजूद पुलिस ने उनकी बहन का कमरा सील नहीं किया एवं सबूतों को नष्ट होने के लिए छोड़ दिया गया है। जिसे केस कमज़ोर करने की कोशिश माना जाना चाहिए।
उनका आरोप है कि चाेरगलिया द्वारा उन्हें लगातार गुमराह किया जाता रहा और उनकी बहन के पागल घोषित करने की साज़िश रची गई।
कफल्टिया को दुख है कि वे लगातार अपना शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे हैं, मीडिया में खबरें भी आ रही हैं लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी उनकी बात सुनने अनशन स्थल तक नहीं पहुंचा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments