HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : जिले में आज मिले कोरोना के 6 नए केस

बागेश्वर ब्रेकिंग : जिले में आज मिले कोरोना के 6 नए केस

बागेश्वर। बागेश्वर जनपद में अब तक कोरोना के छह नए मामले सामने आ चुके हैं। जिले के कोविड चिकित्सालय में 74 लोगों का उपचार चल रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 144 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 11551 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 305 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 230 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 74 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा है।एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 6 नये केस आये है तथा आज कोविड चिकित्सालय से किसी भी मरीज को डिस्चार्ज नही किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments