HomeBreaking Newsदेहरादून ब्रेकिंग: अस्थायी जेल के बाथरूम की जाली काटकर कैदी फरार

देहरादून ब्रेकिंग: अस्थायी जेल के बाथरूम की जाली काटकर कैदी फरार

देहरादून। सुद्धोवाला में बनायी गई जेल से एक कैदी फरार हो गया। वह जेल के बाथरूम की जाली काटकर फरार हुआ। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता ना लगने पर प्रेम नगर थाने में कैदी के भागने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश निवासी राहुल को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे अस्थाई जेल सुद्दोवाला में भेजा गया। आज उसने लघुशंका के बहाने बाथरूम मैं प्रवेश किया और जब काफी देर तक वापस में लौटा तो जेल कर्मियों ने दरवाजा खटखटा कर उसे बुलाना चाहा। लेकिन अंदर से कोई आहट ना होने पर जेल पुलिस कर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो पता चला कि राहुल जेल की जाली काटकर फरार हो चुका है। उसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन राहुल अस्थाई जेल परिसर में कहीं नहीं मिला । अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments