HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शराबी गिरफ्तार, वाहन सीज, 122 लोगों से वसूला 41,200 रूपये...

अल्मोड़ा : शराबी गिरफ्तार, वाहन सीज, 122 लोगों से वसूला 41,200 रूपये जुर्माना

ADVERTISEMENTS

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
दिनांक — 5 सितंबर, 2020

जिले में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में भतरोंखान में शराब पीकर हंगामा कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि भिकियासैंण में​ बिना कागजात चल रहे वाहन को सीज कर लिया। इसके अलावा कोविड—19 और यातायात के नियम तोड़ने वाले कुल 122 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 41200 रूपये का जुर्माना वसूला।
जिले के ग्राम कनारीछीना निवासी बलवंत सिंह पुत्र नारायण सिंह शराब के नशे में भतरोंजखान बाजार में हंगामा कर शांति भंग कर रहा था। उसे पुलिस अधिनियम की थाना भतरौंजखान बाजार में धारा—81 के तहत गिरफ्​तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई। उधर चौकी प्रभारी भिकियासैंण ने ग्राम
डढोली मानिला निवासी खीम सिंह पुत्र नारायण सिंह के वाहन संख्या डीएल 35 बीई 5445 को सीज कर​ लिया। यह वाहन बिना कागजात के चलाया जा रहा था। इसके अलावा जनपद अंतर्गत पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर लोक न्यूसेंस फैला रहे 6 लोगों से जुर्माना वसूला। वहीं जनपद अंतर्गत पुलिस ने कोविड—19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 67 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की और उनसे कुल 11,200 रूपये जुर्माना वसूला। साथ ही जिलांतर्गत 55 वाहन चालकों का चालान किया गया। उनके द्वारा यातायात​ नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा था। उनसे 30 हजार रूपये का जुर्माना भी वसूला गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments