HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : दमुवाढूंगा में चोरी के गैस सिलेंडरों सहित दो चोर...

हल्द्वानी न्यूज : दमुवाढूंगा में चोरी के गैस सिलेंडरों सहित दो चोर गिरफ्तार

हल्द्वानी। दमुवाढुंगा क्षेत्र से इंडेन गैस के डिस्ट्रीब्यूटर वाहन से चुराये गये 4 LPG से भरे हुए सिलेंडरों सहित पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार का लिया है। चोरी कर लिए जाने संबंध में थाना काठगोदाम अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट के सुपुर्द की गई थी। चोरी हुए सिलेंडरों की बरामदगी हेतु उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी चौकी दमुवाढुंगा काठगोदाम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं सीसीटीवी कैमरो के निरीक्षण के माध्यम से कल चौकी दमुवाढुंगा पुलिस द्वारा उक्त चोरी की घटना में संलिप्त 2 युवकों निवासी-अंबेडकर मैदान के पास टिन शेड दमुवाढुंगा व दूसरा अभियुक्त निवासी- कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढुंगा को गिरफ्तार कर लिया। उनके हवाले से 4 घरेलू सिलेंडर, चंबल पुल रखिया नाला के पास से बरामद किए।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments