लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार गोपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम गुरुद्वारे पर हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ध्वज को सरदार गोपाल सिंह के पार्थिव शरीर पर ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष माननीय प्रदीप बिष्ट, पूर्व पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, भाजपा जिला मंत्री संजीव शर्मा, शोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी लक्ष्मण खाती, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, महामंत्री राजकुमार सेतिया, हेमंत नरूला, अरुण प्रकाश, इंदर सिंह बिष्ट, गुलाम नबी व गामा भाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नैनीताल ब्रेकिंग : दुनिया में पहली बार 2170 मीटर की ऊंचाई पर दिखा किंग कोबरा, देखें वीडियो