HomeCrimeकिच्छा ब्रेकिंग : तीन दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने...

किच्छा ब्रेकिंग : तीन दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

किच्छा। गत दिनों नगर की तीन दुकानों में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को नगदी तथा चोरी के उपकरण के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ दिन पूर्व गत 27 अगस्त की रात्रि नगर के बरेली मार्ग स्थित गर्ग स्टील, नीटू स्टील व निसमय होम डेकोर में अज्ञात चोर द्वारा ताले तोड़कर लगभग 20 हजार रुपये की धनराशि चोरी कर ली गई थी, जिस संबंध में थाना किच्छा में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना एसआई प्रकाश राम विश्वकर्मा के सुपुर्द की गई।

नैनीताल ब्रेकिंग : दुनिया में पहली बार 2170 मीटर की ऊंचाई पर दिखा किंग कोबरा, देखें वीडियो

विवेचक विश्वकर्मा के नेतृत्व में कांस्टेबल पंकज बिनवाल द्वारा अपनी टीम के साथ सुरागरसी पतारसी व सीसीटीवी की फुटेज का गहन अवलोकन करते हुए मुखबिर की सूचना पर नगर के वार्ड 12 निवासी अफसार अली उर्फ बिल्ला पुत्र साजिद अली को अग्रसेन पार्क, आवास विकास, किच्छा के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अफसर अली की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त लोहे की सरिया व टूटे ताले तथा चोरी के 2970 रुपये नगड़ व एक एटीएम कार्ड बरामद कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments