HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जिला अस्पताल में जन संघर्ष मंच का धरना तीसरे रोज...

अल्मोड़ा : जिला अस्पताल में जन संघर्ष मंच का धरना तीसरे रोज भी जारी, गर्भवती की मौत का मामला

ADVERTISEMENTS

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
तिथि — 02 सितंबर, 2020

उपचार के दौरान हुई गर्भवती महिला की मौत के मामले को लेकर युवा जन संघर्ष मंच के संयोजक मनोज बिष्ट (भय्यू) के नेतृत्व में आज तीसरे दिन भी नागरिकों का जिला अस्पताल में धरना जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई पहल नही की जा रही है।
मनोज बिष्ट ने कहा कि धरने के तीसरे रोज भी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनसे वार्ता के लिए नही पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गर्भवती व उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत के बाद सिर्फ लीपापोती का काम चल रहा है। मनोज बिष्ट ने चेतावनी दी अगर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की शुरूआत कर दी जायेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में क्षेत्रीय विधायक की चुप्पी पर भी नाराजगी जाहिर की। धरने में आज मोहम्मद परवेज कुरैशी, शिवराज मैहर, राहुल वरिष्ठ, आशुतोष पवार, जीवन सिंह, जीशान खान, ईशान खान, फैज खान, मनोज टम्टा, सुमित कुमार, प्रताप नैनवाल, दिलजोत सिंह, सूरज कुमार, भीमराम, अंकित राज, खलील अहमद, प्रकाश, नीरज बिष्ट, भानु प्रकाश जोशी, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments