HomeAccidentअयोध्या ब्रेकिंग : घर से लघुशंका को निकले युवक की जमीन पर...

अयोध्या ब्रेकिंग : घर से लघुशंका को निकले युवक की जमीन पर गिरे करंट युक्त तारों में फंसकर दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

पीयूष मिश्रा

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के गांव पंचायत सहसीपुर में बुधवार की तड़के हुये एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई गई है। बताया गया कि युवक जितेंद्र कुमार निषाद उर्फ चिथारु लघुशंका को गांव के बाहर अपने खेत की तरफ जा रहा था। तभी खरपतवारों के बीच जमीन पर गिरे बिजली प्रवाहित नंगे तारों पर जितेंद्र के पैर पड़ गये। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। लघुशंका को खेतों की तरफ जा रहे अन्य लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना गांव में पहुँची तो लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया गया कि युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी माँ 10 साल पहले कहीं लापता हो गई थी। पीड़ित परिजनों की माली हालत भी काफी खराब बताई गई है। मृतक के तीनों बच्चों व पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुँची तारुन थाने की पुलिस ने मौके पर पहुँच लाश कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रधान प्रतिनिधि कौशल निषाद ने घटना की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments