ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। राजपुरा शिव सेना क्षेत्र प्रमुख रवि कश्यप द्वारा आयोजित 11 दिवसीय गणेश उत्सव का भगवान लंबोदर की विदाई के साथ समापन हुआ। इस मौके पर सादगी के साथ जयकारे लगाते हुऐ शोभायात्रा निकाली गई गणपति बाप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ, एक दो तीन चार गणपति तेरी जय जयकार जयकार, जैसे जयकारे गूंजते रहे। सभी शिवसैनिकों एवं महिलाओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से संसार को कोरोना जैसी महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इस मौके पर क्षेत्र प्रमुख रवि कश्यप, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, कार्यालय सचिव अभिषेक कश्यप, लामाचौड़ प्रमुख सूरज आर्य, नरेश कुमार आर्य, मंगू, किरन कश्यप, भूमि कश्यप, मंजू आर्य, विमला कश्यप, विपिन, लक्ष्मी गुप्ता, सुमन सक्सेना, लक्ष्मी राजवर, बबली व चन्दा आदि मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS

