अल्मोड़ा। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर अल्मोड़ा कांंग्रेस ने गहरा दु:ख पकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि श्री मुखर्जी का इस संसार को छोड़कर चले जाना अपूर्णनीय क्षति है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर अल्मोड़ा कांंग्रेस ने कल 1 सितंबर को होने वाले धरना, प्रदर्शन एवम् ज्ञापन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। इधर पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पारितोष जोशी, मंटू पाठक आदि ने भी पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


