अयोध्या ब्रेकिंग : कमरे में लटका मिला लेखपाल की पत्नी का शव

0



अयोध्या। लेखपाल की पत्नी का शव उनके कमरे की छत से लगे पंखे के कुंडे से लटका मिला है। यह मामला थाना इनायतनगर के मलेथू बुजुर्ग गांव का है। मृतका के पति बीकापुर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उनका नाम गणेश कुमार चौरसिया बताया जा रहा है। मृतका का मायका कानपुर में है । उनके निधन की जानकारी मायके वालों को दे दी गई है। उनका विवाह 2 वर्ष पूर्व हुआ था।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS