HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिंग : धरने पर बैठे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष तनेजा का...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : धरने पर बैठे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष तनेजा का एसडीएम ने काटा चालान, मास्क न पहनने का आरोप, नारेबाजी जारी

रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की अपील पर जिला मुख्यालय में धरना दे रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का पारा उस वक्त चढ़ गया जब कांग्रेस के म हानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा का एसडीएम ने बिना मास्क घूमने के आरोप में चालान काट दिया। इसके बाद कांग्रेसी मुखर हो गए हैं। उन्होंने रुद्रपुर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। अभी नारेबाजी जारी है। धरना स्थल पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जबकि कांग्रेसी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। दरअसल आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर महानगर कांग्रेस ने द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय में धरना आहूत किया था। आरोप है कि इसी बीच रुद्रपुर के एसडीएम धरना स्थल पर आए और कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा का मास्क न पहनने के आरोप में 100 रुपये जुर्माने का चालान काट दिया। इसके बाद कांग्रेसी विफर गए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments