HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : हिजामं की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, तनुज पांडे ब्लॉक अध्यक्ष...

अल्मोड़ा : हिजामं की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, तनुज पांडे ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर, गिरीश बोरा महामंत्री नियुक्त, नीता अग्रवाल वीरांगना वाहिनी की जिला संरक्षक

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी की प्रांत संगठन मंत्री भगवान जी की मौजूदगी में यहां एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गये। जिसमें सर्व सम्मति से तनुज पांडे को ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर, गिरीश बोरा को ब्लॉक महामंत्री, पवन पांडे को ब्लॉक उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इसके अलावा नीता अग्रवाल को वीरांगना वाहिनी की जिला संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिला अध्यक्ष अभय साह, जिला अध्यक्ष युवा वाहिनी अमन नज्जौन, वीरांगना वाहिनी जिला अध्यक्ष विद्या लटवाल, वीरांगना वाहिनी जिला महामंत्री बिंदु भंडारी, वीरांगना वाहिनी नगर अध्यक्ष आरती गुप्ता, महामंत्री ममता गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments