लमगड़ा में ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

0
सामाजिक विज्ञान महोत्सव
सामाजिक विज्ञान महोत्सव

क्विज, भाषण और मॉडल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सतत एवं पोषणीय विकास की अवधारणा पर आधारित रहा महोत्सव

CNE REPORTER, लमगड़ा। विकासखंड लमगड़ा में ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन उत्साह और शैक्षिक वातावरण के बीच किया गया। महोत्सव में संकुल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता, रचनात्मक सोच और विषयगत समझ का परिचय दिया।


ADVERTISEMENTS

महोत्सव के अंतर्गत क्विज, भाषण एवं मॉडल निर्माण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य आधार ‘सतत एवं पोषणीय विकास : सुदृढ़ भविष्य की नींव’ विषय रहा। विद्यार्थियों ने अपने विचारों, प्रस्तुतियों और तैयार किए गए मॉडलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी तथा विकास के विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

क्विज प्रतियोगिता में दर्शन रौतेला ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा की स्वरजली किरौला प्रथम स्थान पर रहीं। मॉडल प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव के राहुल रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपशिक्षा अधिकारी अमित राणा ने कहा कि सामाजिक विज्ञान विषय का मुख्य उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि एक अच्छे और जिम्मेदार इंसान का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों तक सीमित रहने के बजाय अपने आसपास के परिवेश, समाज और पर्यावरण के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इसके प्रति बच्चों में प्रारंभ से ही जिम्मेदारी की भावना विकसित की जानी चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी शैक्षिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं।

कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार जोशी ने किया। महोत्सव में संजय कुमार जोशी, विधि साह, चंद्र मोहन सिंह, हेमा डालाकोटी, ममता सिराड़ी, अंजलि, पुष्पा, निशांत सैनी, महेंद्र सिंह मिराल, अर्चना राणा, बलवंत सिंह कड़ाकोटी सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक विज्ञान के व्यावहारिक महत्व, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की अवधारणा को समझने का अवसर मिला। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के प्रति अधिक जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1