आनंद सिंह रावत के आकस्मिक निधन से वन विभाग में शोक की लहर

0
आनंद सिंह रावत के आकस्मिक निधन से वन विभाग में शोक की लहर
आनंद सिंह रावत के आकस्मिक निधन से वन विभाग में शोक की लहर

एक सप्ताह पूर्व ही मां को खोने का असहनीय दुख झेला था

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर। नियति का क्रूर संयोग देखिए कि जिस परिवार ने अभी एक सप्ताह पूर्व ही मां को खोने का असहनीय दुख झेला था, उसी परिवार पर मंगलवार को एक और वज्रपात हो गया। मां के निधन के महज एक सप्ताह बाद ही उनके पुत्र आनंद सिंह रावत का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों, परिचितों, वन विभाग के कर्मचारियों तथा कर्मचारी संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई है।


ADVERTISEMENTS

आनंद सिंह रावत वन विभाग, रामनगर में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने सेवाकाल की शुरुआत वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में की थी। अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर उन्होंने विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर कनिष्ठ सहायक का पद प्राप्त किया। इसके बाद पदोन्नति पाकर वरिष्ठ सहायक के पद तक पहुंचे। उनका सेवाकाल संघर्ष, परिश्रम और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणादायी मिसाल रहा।

विभागीय दायित्वों के साथ-साथ आनंद सिंह रावत कर्मचारी हितों के प्रति भी सदैव सजग और सक्रिय रहे। वह लंबे समय से उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष के साथ ही रामनगर शाखा के अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। कर्मचारी संगठन में उनकी एक मुखर, कर्मठ और संघर्षशील नेता के रूप में पहचान थी। कर्मचारियों की समस्याओं, उनके अधिकारों और विभिन्न मांगों को विभागीय एवं संगठनात्मक स्तर पर मजबूती से उठाना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहा।

साथी कर्मचारियों के हितों के लिए बेबाकी से आवाज उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के कारण वह संगठन में विशेष सम्मान रखते थे। उनके आकस्मिक निधन से न केवल वन विभाग ने अपना एक अनुभवी कर्मचारी खोया है, बल्कि कर्मचारी संगठन ने भी एक सक्रिय नेतृत्वकर्ता और संघर्षशील साथी खो दिया है।

एक सप्ताह के भीतर मां और फिर पुत्र के निधन की इस दुखद घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। आनंद सिंह रावत के असामयिक निधन से उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन सहित वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए संगठन के सदस्यों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1