रामनगर हत्याकांड का खुलासा ▶
🔴 BREAKING NEWS रामनगर हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार CNE TV | सच्चाई से सीना ठोक के

अफसरों को हिदायत: चुनावी कार्यों में कोताही कदापि बर्दाश्त नहीं होगी

0
चुनावी कार्यों में कोताही कदापि बर्दाश्त नहीं होगी
चुनावी कार्यों में कोताही कदापि बर्दाश्त नहीं होगी

╰┈➤ निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर करने के निर्देश


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2027 के संबंध में नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कई दिशा-​निर्देश देते हुए कहा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित निर्वाचन कराना प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने सभी प्रक्रियाओं व व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरी तरह से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही ब न बरती जाए।

बैठक में निर्वाचन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं, प्रक्रियाओं एवं चुनाव पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही पूर्व की बैठकों में दिए निर्देशों के क्रम में हुई प्रगति पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन एक अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसे निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना पूरे प्रशासन का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों एवं भूमिकाओं को लेकर पूरी तरह स्पष्ट रहें तथा निर्वाचन से संबंधित समस्त नियमावलियों, दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का गहन अध्ययन कर लें। निर्वाचन कार्यों में किसी भी स्तर पर अस्पष्टता, लापरवाही अथवा अंतिम समय की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां सुव्यवस्थित कार्ययोजना के अनुरूप समय से पूर्ण की जाएं और निर्वाचन कार्यों के लिए कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उनके प्रशिक्षण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में तैनात किए जाने वाले कार्मिकों की उपलब्धता, कार्य आवंटन एवं प्रशिक्षण संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। बिना पूर्व सूचना के बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने ऐसे सभी अधिकारियों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, परियोजना निदेशक केएन तिवारी सहित समस्त संबंधित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS