╰┈➤ बुधवार देर रात सड़क हादसे में हुई थी मां-बेटी व चालक की मौत
सीएनई रिपोंर्टर, अल्मोड़ा: जिलांतर्गत बीते बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में मां-बेटी व चालक की दर्दनाक मौत पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हादसे में दिवंगत आत्माओं को शांति की प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। साथ ही शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
यहां उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार देर रात अल्मोड़ा जिले के सेराघाट-पिथौरागढ़ सड़क में हरड़ा के समीप बीते बुधवार देर रात एक बोलेरो मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खड्ड में गिर गई। हादसे में मां-बेटी और वाहन चालक की मौत हो गई। तीनों हरड़ा गांव के निवासी थे। रात हादसे की जानकारी नहीं मिल पाने से शव रातभर मौके पर ही पड़े रहे। सुबह राहगीरों के माध्यम से जानकारी मिल सकी। बताया जा रहा है कि भाई दूज पर मां-बेटी पिथौरागढ़ गई थीं। जहां से वापस गांव लौट रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और गहरी खाई से शवों को बमुश्किल निकाला। हादसे के बाद से गांव में हर कोई स्तब्ध है। गहरे शोक की लहर छाई है।
































