रामनगर हत्याकांड का खुलासा ▶
🔴 BREAKING NEWS रामनगर हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार CNE TV | सच्चाई से सीना ठोक के

रामनगर में महिला की नृशंस हत्या का सनसनीखेज खुलासा, तीन गिरफ्तार

0
रामनगर में महिला की नृशंस हत्या का सनसनीखेज खुलासा, तीन गिरफ्तार
रामनगर में महिला की नृशंस हत्या का सनसनीखेज खुलासा, तीन गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई दरिंदगी की पूरी कहानी !

CNE REPORTER, रामनगर। पुरानी रंजिश और पिता की हत्या का बदला लेने की सनक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को दूसरे घर के बाहर फेंकने की सनसनीखेज वारदात का नैनीताल पुलिस ने खुलासा किया है। रामनगर के किशनपुर छोई क्षेत्र में हुई इस जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने विमला देवी के साथ डंडों, लोहे के पाना और पत्थर से बुरी तरह मारपीट की और उनकी हत्या करने के बाद शव को वाहन से ले जाकर घटनास्थल से दूसरी जगह फेंक दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपियों की गतिविधियां कैद होने के बाद पुलिस को इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में अहम सुराग मिले। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों के साथ वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में रामनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई को इस मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से कोतवाली रामनगर को सूचना मिली कि ग्राम किशनपुर छोई निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान 56 वर्षीय विमला देवी पत्नी खिलाप सिंह बिष्ट, निवासी किशनपुर छोई के रूप में हुई। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हिंसक हत्या का प्रतीत हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया।

मृतका के पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट की तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 332(सी), 103(1) और 352 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज ने खोली हत्याकांड की परतें

मामले के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके निर्देश पर पुलिस एवं विशेष अभियान समूह (एसओजी) की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद संदिग्धों को एक वाहन के माध्यम से शव को घटनास्थल के पास फेंकते हुए भी देखा गया।

सीसीटीवी फुटेज से मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए संदिग्धों की पहचान करने की दिशा में जांच तेज की। जांच आगे बढ़ने पर तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश और धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी।

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए रची वारदात

पुलिस की जांच में हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश और बदले की भावना को प्रमुख कारण बताया गया है। जांच के अनुसार, इस वारदात का मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल अपने पिता गोविंद सिंह की पूर्व में हुई हत्या को लेकर रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने विमला देवी को निशाना बनाने की योजना बनाई और अपने दो अन्य साथियों सैरान तथा मो. अब्बूजर के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और उनकी हत्या करने के बाद शव को वाहन में रखकर दूसरे स्थान पर ले गए। बाद में शव को किशनपुर छोई में त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर फेंक दिया गया। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

फरार होने की फिराक में थे दो आरोपी, पुलिस ने दबोचा

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य दो आरोपियों को रामनगर रेलवे मैदान के पास से उस समय दबोच लिया गया, जब वे रामनगर से फरार होने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित फर्त्याल (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह, निवासी किशनपुर छोई, थाना रामनगर; सैरान (21 वर्ष) पुत्र मुरसलीन, निवासी ब्लॉक रोड, बड़ी मस्जिद के पीछे, खताड़ी, थाना रामनगर तथा मो. अब्बूजर (22 वर्ष) पुत्र मो. विलाल, निवासी खताड़ी, थाना रामनगर के रूप में हुई है।

हत्या में प्रयुक्त हथियार और वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन डंडे, एक लोहे का पाना और एक पत्थर बरामद किया है। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या यूके04 एएन6012 तथा मृतका के पेटीकोट का नाड़ा भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री को विवेचना में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है।

एसएसपी के निर्देश पर बनी थी संयुक्त पुलिस टीम

इस हत्याकांड के अनावरण के लिए एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रामनगर रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीमें गठित की गई थीं। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने, तकनीकी साक्ष्य जुटाने, संदिग्धों की पहचान करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की।

इन पुलिस कर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार, उपनिरीक्षक मोहन सिंह सोन (प्रभारी एसओजी), दीपक बिष्ट, पंकज जोशी, वीरेन्द्र बिष्ट, देवेंद्र राजपूत, मनोज सिंह अधिकारी, देवेंद्र राणा, सोमेंद्र सिंह, गणेश जोशी, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, कुंदन सिंह, नवीन पाण्डे, गगन भण्डारी तथा कांस्टेबल भानु प्रताप, अशोक, अरविंद, विक्रम कुमार, संजय दोसाद, जसवीर सिंह, विजेन्द्र गौतम, प्रयाग कुमार, भूपेन्द्र पाल, महबूब आलम, संजय सिंह और अखिलेश तिवारी शामिल रहे।

पुलिस टीम को 2,000 रुपये का पुरस्कार : हत्याकांड का शीघ्र खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने और महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने 2,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस की इस कार्रवाई से रामनगर क्षेत्र में हुई महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है।

ADVERTISEMENTS