कुमाउंनी भाषा की चुनौतियों को सामने लाएगा सम्मेलन: रावत

0
कुमाउंनी भाषा की चुनौतियों को सामने लाएगा सम्मेलन: रावत
कुमाउंनी भाषा की चुनौतियों को सामने लाएगा सम्मेलन: रावत

╰┈➤ जिम्मेदारियां सौंपी, लेखन पुरस्कारों की हुई घोषणा


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन की आयोजन समिति ने एक बैठक कर आज तैयारियों की समीक्षा की। इसके लिए न्यास से जुड़े सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही इस बार प्रदान किए जाने वाले सम्मानों/पुरस्कारों की घो​षणा कर दी गई।
नई जिम्मेदारियां सौंपी

शिखर होटल परिसर में आयोजित बैठक में समिति के सचिव डा. हयात सिंह रावत ने कहा कि यह सम्मेलन एक ओर कुमाऊंनी भाषा की चुनौतियों को सामने लाएगा, तो वहीं दूसरी ओर कुमाऊंनी भाषा के रचनाकारों को भी एक मंच प्रदान करने का काम करेगा। बैठक में कुमाउंनी भाषा न्यास के सदस्यों को आयोजन से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके अलावा न्यास द्वारा संचालित सात वार्षिक लेखन पुरस्कारों में से चार प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई।
सम्मेलन में इन्हें मिलेंगे पुरस्कार

इस वर्ष कुसुम पठानी स्मृति बाल कहानी लेखन पुरस्कार डॉ. पवनेश ठकुराठी, डॉ. कुंदन रावत व दीपा पांडे, तारा जोशी स्मृति लेखन पुरस्कार कृतिका बिष्ट, ममता बिष्ट व सपना बिष्ट, भारतेंदु निर्मल जोशी स्मृति कुमाऊंनी समालोचना लेखन पुरस्कार डॉ. गीता खोलिया, सुमन बुधलाकोटी और डॉ. हेम चंद्र दुबे को, जमुनादेवी खनी स्मृति कुमाऊंनी संस्मरण लेखन पुरस्कार शिवदत्त पांडे, जनार्दन चिलकोटी और विनोद पंत, शंकर लाल साह कुमाऊंनी निबंध लेखन पुरस्कार शिवदत्त पांडे, मुन्नी पांडे और डॉ. राजीव जोशी, अरुण कुमार भट्ट स्मृति कुमाऊंनी यात्रा वृतांत लेखन पुरस्कार आनंद सिंह बिष्ट, डॉ. अर्चना जोशी और गिरीश चंद्र जोशी तथा बचुली देवी स्मृति बाल कविता लेखन पुरस्कार राजेश्वरी पांडे, डॉ. कुंदन रावत व मीनू जोशी को प्रदान किया जाएगा।
बैठक में मौजूदगी

बैठक में हयात सिंह रावत, बहादुर सिंह गैड़ा, माधवानंद खोलिया, डॉ. गीता खोलिया, भूपाल नागरकोटी, हयात सिंह बिष्ट, आनंद सिंह सौतियाल, डॉ. केसी जोशी, आनंद बिष्ट, चंदन कुमाऊंनी, विनय किरौला, अक्षय टम्टा, गोपाल रावत, बलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, गोपाल सिंह गैड़ा, शशि शेखर और नीरज पंत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS