संस्थानों का नामकरण प्रमुख राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर हो

0
संस्थानों का नामकरण प्रमुख राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर हो
संस्थानों का नामकरण प्रमुख राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर हो

╰┈➤ ‘विरासत हमर परिवार’ का कार्यक्रम, भुवन वर्मा को किया सम्मानित


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर ‘विरासत हमर परिवार’ की ओर से राज्य निर्माण आंदोलन में अहम् भूमिका निभाने वाले राज्य आंदोलनकारी स्व. किशोरी लाल वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और संस्था के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उनके सुपुत्र भुवन वर्मा का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और मिष्ठान भेंट कर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष, त्याग और अनेक आंदोलनकारियों के बलिदान का परिणाम है। स्व. किशोरी लाल वर्मा ने राज्य आंदोलन के दौरान अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और आंदोलन के समर्थन में जेल की यातनाएं भी सहीं। ऐसे आंदोलनकारियों के संघर्ष और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्व. किशोरी लाल वर्मा के सुपुत्र भुवन वर्मा ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह उन आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन भी है, जिन्होंने उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वह राज्य आंदोलन के इतिहास को जाने, आंदोलनकारियों के योगदान को समझे और उनके संघर्षों को अपनी स्मृतियों में जीवित रखें। ‘विरासत हमर परिवार’ के संयोजक राजीव गुरुरानी ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय मोहन चंद्र गुरुरानी भी राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। ऐसे में राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और उनके परिवारों की भावनाओं से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को उचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से प्रमुख राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर प्रदेश के महत्वपूर्ण संस्थानों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों का नामकरण करने की मांग भी उठाई, ताकि भावी पीढ़ी प्रेरणा ले सके। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों की लंबित पेंशन व एरियर का भुगतान करने की मांग उठाई। कार्यक्रम में राजेंद्र मेहता, ईश्वर, कृष्णा तिलारा, हेमंत रावत, जितेंद्र बिष्ट आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS