अल्मोड़ा: शीतकाल के लिए कल से बदल जाएगी नगर की यातायात व्यवस्था

0
शीतकाल के लिए कल से बदल जाएगी नगर की यातायात व्यवस्था
शीतकाल के लिए कल से बदल जाएगी नगर की यातायात व्यवस्था

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कल यानी 01 नवंबर, 2026 से अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव शीतकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जो पहली नवंबर से लागू हो जाएगी।


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस द्वारा नगर की यातायात व्यवस्था में किया गया आंशिक परिवर्तन इस प्रकार है:—
1- माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः 08 बजे से सायं 07 बजे तक अब वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। इस अवधि में समस्त चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगें।
2- एलआर साह रोड पर शिखर तिराहे से एनटीडी की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें। वन-वे व्यवस्था प्रातः 08 बजे से सायं 08 बजे तक लागू रहेगी।
3- लिंक रोड/टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा, करबला की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें, वन-वे व्यवस्था प्रातः 08 बजे से सायं 07 बजे तक लागू रहेगी।
4- लक्ष्मेश्वर तिराहे से शिखर की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें, यह व्यवस्था प्रातः 08 बजे से सायं 07 बजे तक लागू रहेगी।
5- रविवार के दिन माल रोड पर वन वे व्यवस्था नहीं रहेगी।
पुलिस की ओर से समस्त जनता से अपील की गई कि यातायात व्यवस्था का पालन कर यातायात को सुव्यवस्थित बनाये रखने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS