अल्मोड़ा: सरस मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा व डीएम अंशुल

0
सरस मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा व डीएम अंशुल
सरस मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा व डीएम अंशुल

╰┈➤ स्टॉल देखे, समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों का मनोबल बढ़ाया


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां ऐतिहासिक मल्ला महल में जिला प्रशासन की ओर से लगे तीन दिनी आजीविका सरस मेला–2026 में दूसरे दिन केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा पहुंचे। उन्होंने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। उनके साथ ही जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भी स्टालों का जायजा लिया।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों से संवाद करते हुए उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक हुनर का अवलोकन किया। संवाद के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को अपने प्रयासों एवं हुनर को साझा करने का मौका मिला। मेला स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के साथ ही उत्पादकों और खरीदारों के बीच सीधे संवाद का मंच बन रहा है। यह आयोजन स्वयं सहायता समूहों, विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने तथा पारंपरिक कौशल को बाजार से जोड़ने का माध्यम है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS