सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के उपलक्ष्य में शनिवार को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा सहित जनपद के समस्त थाना, कोतवाली एवं फायर स्टेशनों में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई।
ADVERTISEMENTS
समस्त पुलिस कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।अल्मोड़ा पुलिस ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए देश की एकता और सुरक्षा के लिए सदैव कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित रहने का संकल्प लिया।
ADVERTISEMENTS









