╰┈➤ न्याय देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा पर पर बढ़े कांग्रेस के कदम
╰┈➤ निरंकुश सरकार में सड़क पर उतरना ही एकमात्र विकल्प: यशपाल आर्य
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के बैनर तले अल्मोड़ा से आज गुरुवार को कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे के साथ न्याय यात्रा का आगाज हुआ। न्याय देवता गोलज्यू के प्रसिद्ध चितई मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ यात्रा शुरू हुई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, करन माहरा व विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस मौके पर कहा कि जब सत्तासीन लोग निरंकुश हो जाएं, तो फिर सड़क पर उतरना ही एकमात्र विकल्प बचता है।

यशपाल आर्य ने कहा कि आज महिला अपराधों में वृद्धि, आसमान छूती महंगाई, भ्रष्टाचार का बोलबाला, मंदिरों में चढ़ावा चोरी, बेरोजगारी, पलायन, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, भर्तियों में घोटालों व युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के कारण आम जनता त्रस्त है। इसलिए जनता के हितों की रक्षा के लिए कांंग्रेस सड़कों पर उतर रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा महज एक राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष है। उन्होंने आम जनता का आह्वान किया कि वे न्याय व अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस का साथ दे। न्याय यात्रा में अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, भुवन कापड़ी, मनोज यादव, प्रदीप टम्टा, ललित फर्सवाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, मुकेश पंत, हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, भगवत डसीला, बालकृष्ण, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी व शोभा जोशी, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें








