HomeCovid-19हल्द्वानी न्यूज : एक भाजपाई —एक कांग्रेसी नेता और अल्मोड़ा के एक...

हल्द्वानी न्यूज : एक भाजपाई —एक कांग्रेसी नेता और अल्मोड़ा के एक अधिकारी ने जीती कोरोना से जंग, विकास की हालत ठीक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत के बेटे और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की हालत अब स्थित है। उन्हें कल कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद एसटीएच में भर्ती कराया गया था। आज उनके पिता देहरादून में कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।
विकास भगत को तीन दिन से बुखार था। शुक्रवार को उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में प्राइवेट रूम में भर्ती किया गया। उनका सैंपल जांच को भेजा गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विकास भाजयुमो में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही विधायक प्रतिनिधि भी हैं। एसटीएच के एमएस ने बताया कि विकास भगत की हालत ठीक है।
दूसरी ओर अस्पताल से शुक्रवार को अल्मोड़ा के एक अधिकारी समेत दो अन्य को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई। डिस्चार्ज हुए लोगों में एक भाजपा और दूसरे कांग्रेस बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments