HomeCovid-19हल्द्वानी न्यूज : कनक चंद को प्रेस क्लब ने दिया कोरोना योद्धा...

हल्द्वानी न्यूज : कनक चंद को प्रेस क्लब ने दिया कोरोना योद्धा सम्मान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। आज तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार से सम्मानित समाज सेविका कनक चंद को प्रेस क्लब हल्द्वानी द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। श्री आनंद आश्रम (वृद्धआश्रम) की अध्यक्ष और संचालिका द्वारा वृद्धआश्रम का निःशुल्क संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न कार्य किये हैं। 2 वृद्धजनों को अस्पताल में लगातार 1महीनें से ज्यादा सेवा दी। उनके लिए ब्लड की व्यवस्था कराई। मास्क संस्था सदस्यों से सिलवाकर और खरीदकर जरूरतमंदों, गरीबो, अस्पतालों में मरीजों को आदि को मास्क और सेनिटाइजर तथा राशन वितरित किया। 70 गरीबों की भोजन की व्यवस्था करवाई। आश्रम में शांति और शुद्धिकरण हेतु पाठ और हवन करवाये।
वे वृद्धआश्रम को कुशलता से चला रही हैं, इसीलिए कोरोना महामारी के दौरान भी कनक चंद द्वारा किये जा रहे समाज सेवा के विभिन्न कार्यो को देखते हुए उन्हें प्रेस क्लब हल्द्वानी द्वारा सम्मानित किया गया है।
कनक चंद ने यह पुरस्कार अपने पति मनीष चंद और और अपनी टीम भावना बिष्ट और ममता देवाल के साथ साझा किया। क्योकि यही उनके मुख्य सहयोगी हैं।
सम्मान कार्यक्रम में प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, अध्यक्ष संजय तलवाड़,ताराचंद गुरुरानी, प्रवीण चड्डा , अजय चौहान, नीरू भल्ला व सुशील शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में कई अन्य लोगों को भी कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments