HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा की संस्कृति एवं बौद्धिकता का ध्यान रखें विद्यार्थी: प्रो. जगत​ सिंह...

अल्मोड़ा की संस्कृति एवं बौद्धिकता का ध्यान रखें विद्यार्थी: प्रो. जगत​ सिंह बिष्ट

╰┈➤ वार्षिक आख्या प्रस्तुत, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यार्थी सम्मानित, छात्रसंघ चुनाव की घोषणा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर का वार्षिक दिवस समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। जिसमें वार्षिक आख्या प्रस्तुत की गई और वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही छात्रसंघ चुनाव 2026—27 की घोषणा हुई।

समाराहे में छात्रसंघ के सचिव विशाल बिष्ट ने वार्षिक प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया और पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इससे पूर्व परिसर स्थित सरस्वती मूर्ति, सुभाष चन्द्र बोस, सोबन सिंह जीना व स्वामी विवेकानंद की मूर्तियों पर माल्यार्पण हुआ और संगीत की छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदना, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और कुलगीत का गायन किया। मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रसंघ के पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत वर्षभर की उपलब्धियां रखी गई हैं, जो प्रशंसनीय है। प्रो. बिष्ट ने कहा कि वार्षिक समारोह विद्यार्थियों का वर्षभर में अर्जित उपाधियों का पिटारा है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक व बौद्धिक नगरी है, इसलिए विद्यार्थियों को यहां की परंपरा का ध्यान रखकर कार्य करना चाहिए और छात्रसंघ चुनाव में भी यहां की विशिष्ट पहचान को बनाये रखते हुए प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मकता के साथ परिसर प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।

समारोह में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या ने सभी पदाधिकारियों को अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत अतिथियों के हाथों छात्रसंघ के पदाधिकारियों समेत एनएसएस, एनसीसी और विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या ने सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव की घोषणा की। कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का संचालन डॉ. गिरीश अधिकारी व डॉ. कौशल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर क्रीड़ा इंचार्ज डॉ. दीपक टम्टा व डॉ. खगेन्द्र खोलिया ने सहयोग दिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रो. सुशील कुमार जोशी, प्रो. एचआर कौशल, प्रो. अखिलेश नवीन, प्रो. शेखर चन्द्र जोशी, प्रो. हरीश चंद्र जोशी, प्रो. रिजवाना सिद्दीकी के साथ ही छात्रसंघ के अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, उपाध्यक्ष भूपेश गैड़ा, छात्रा उपाध्यक्ष निकिता रौतेला, सचिव विशाल सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष विनय कनवाल, सांस्कृतिक सचिव दर्शन कुमार, विवि छात्र प्रतिनिधि निखिल कपकोटी और संकाय प्रतिनिधि समेत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र छात्राएं शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments