
╰┈➤ दिनभर मेलार्थियों से पटा रहा नंदादेवी मंदिर परिसर
╰┈➤ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया उद्घाटन
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आज बुधवार से मां नंदादेवी का प्राचीन एवं प्रसिद्ध मेले का विधिवत आगाज हो गया है। इसका शुभारंभ देर शायं मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसी के साथ मेले में लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों का दौर चल पड़ा है।

मेले के शुभारंभ मौके पर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, महापौर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, गोविंद पिलख्वाल व गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी व शोभा जोशी तथा मेलाधिकारी/एडीएम संजय कुमार समेत मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा तथा मेला संयोजक तारा चंद्र जोशी आदि तमाम लोग मौजूद रहे। मेला समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया। मेले में दिनभर मेलार्थियों की आवाजाही चलते रही, वहीं मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लोगों ने लुत्फ उठाया।









