HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में सीएम धामी के जन्मदिन का जश्न: दर्जामंत्री पिलख्वाल के कैंप...

अल्मोड़ा में सीएम धामी के जन्मदिन का जश्न: दर्जामंत्री पिलख्वाल के कैंप कार्यालय में कटा केक

सेवालय के 27 दिव्यांग बच्चों की भावुक कहानी
❤️ विशेष कहानी
▶ VIDEO
जब परिवार मजबूर हुए तो ‘सेवालय’ ने थामा हाथ…
27 बच्चों की भावुक कहानी — पूरी कहानी वीडियो में देखें

╰┈➤ उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट खुशी मनाई और मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलख्वाल के कैंप कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया और मुख्यमंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु होने तथा सफल राजनैतिक भविष्य की कामना की गई।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक एवं मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशी साझा की। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलख्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस सेवा, जन सरोकार और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं, बेटियों, युवाओं, किसानों, बच्चों एवं जरूरतमंद वर्गों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस कार्यक्रम के जिला महामंत्री दर्शन रावत, युवा मोर्चा जिला प्रभारी पूरन सिंह नगरकोटी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज भाकुनी, महामंत्री चंदन बहुगुणा, नगर अध्यक्ष नीरज सांगा, राजू धानक, पार्षद कैलाश गुरुरानी, कृष्ण सिंह, दिव्या जोशी, सूरज बिष्ट, एड. रमेश धापोला, डॉ. एसएस पथनी, बिशन कनवाल, भुवन भास्कर राठौर, आशीष डोगरा, भावेश सांगा, करन सिंह, मोहित बिष्ट, दीपक सिंह, नीरज जोशी, अतुल मेहरा, हर्ष तिवारी, संतोष आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवत आर्य, प्रधान ममता जोशी, शोभा देवी, जया कनवाल, अंजू रावत, भावना देवी, कमला देवी, माधवी देवी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments