
╰┈➤ जीजीआईसी में आयोजित समारोह में बांटी गई 50 हजार की छात्रवृत्ति
╰┈➤ इस बार धौलादेवी ब्लाक से 4 और ताकुला से 6 बच्चे चयनित
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति आयोजक समिति की ओर से पीएम श्री राजा आनंदसिंह जीजीआईसी अल्मोड़ा में छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें ताकुला और धौलादेवी ब्लाक के कुल 10 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इनमें ताकुला के 6 और धौलादेवी के 4 बच्चों को छात्रवृत्ति का वितरण हुआ। कुल 50 हजार की छात्रवृत्ति बंटी।

छात्रवृत्ति पानी वालों में ताकुला ब्लॉक के जीआईसी मनसारीनाला चौड़ा के हर्षित नेगी, जीआईसी गणनाथ की रीता गोस्वामी, जीआईसी दड़मियां के अमन सिंह बजेठा, एयूजीआईसी सोमेश्वर की रंजना आर्या, जीआईसी सुनौली के कृष्णा सिंह, जीजीआईसी सारकोट की रेनू आर्या और धौलादेवी ब्लॉक के जीआईसी खेती की नेहा, जीआईसी बाराकूना की पूजा जोशी, जीआईसी दन्या के हर्षित बिष्ट और जागनाथ विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शौकियाथल के रोहित सिंह कार्की शामिल हैं। छात्रवृत्ति में प्रति चयनित छात्र को एक प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 5 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई यानी 10 बच्चों को कुल 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। यह छात्रवृत्ति चयनित अभ्यर्थी को दो बार कक्षा 11 और 12 में दी जाती है। इस बार ताकुला ब्लॉक के अभ्यर्थियों के लिए यह प्रथम छात्रवृत्ति और धौलादेवी के छात्रों के लिए दूसरे वर्ष की छात्रवृत्ति थी। कार्यक्रम में समाजसेवी तारा भट्ट ने बच्चों के जलपान आदि के लिए 5 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सीईओ एचआर कोहली ने प्रोत्साहन छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पांडे की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य पांडे स्वयं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हैं और अपने पुत्र की स्मृति में छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्होंने जिस प्रकार से बच्चों को प्रेरित करने का कार्य किया है, वह सराहनीय है। डीईओ डॉ. रवि मेहता ने छात्रों से छात्रवृत्ति का सदुपयोग करने का आह्वान किया। अतिथियों में जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्य तोशी टम्टा तथा सेवानिवृत्त शिक्षक ललित मोहन पांडे शामिल रहे, जिनके हाथों से छात्रवृत्ति का वितरण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रवृत्ति समारोह समिति के संरक्षक पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने की जबकि संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नीरज पंत ने किया। अमन संस्था के प्रमुख रघु तिवारी ने कहा कि यह छात्रवृत्ति 2022 में प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पांडे ने अपने पुत्र की स्मृति में शुरू की थी और इस बार पांचवां वर्ष है। उन्होंने बताया कि इस बार छात्रवृत्ति की संख्या बढ़ाकर 4 से 6 कर दी गई है।
विशिष्ट अतिथि ललित मोहन पांडे ने भी चयनित छात्रों से इस प्रोत्साहन छात्रवृत्ति का सदुपयोग कर पढ़ाई में और बेहतर प्रयास करने को कहा। प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पांडे ने सभी अभ्यर्थियों से प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति को बढ़ाने का आह्वान किया और कहा कि एक जिज्ञाशु छात्र अपने लक्ष्य को आसानी से पा लेता है चाहे कितनी भी बाधाएं आयें। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नीरज पंत ने कहा कि समिति 2022 से अब तक कुल 38 छात्रवृत्तियों का वितरण कर चुकी है। कार्यक्रम को समाजसेवी चंद्रमणि भट्ट, वैज्ञानिक डा. हेमंत कुमार पांडे, जीआईसी सोमेश्वर के प्रधानाचार्य नंदन राम आर्या, ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य अशोक पंत, जीजीआईसी सारकोट की प्रधानाचार्य नाजा तजीम, गणानाथ की नीलम पंत, जीआईसी खेती के शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद, शिक्षिका श्रद्धा शर्मा, सुनीता जोशी, डा. पुष्कर बिष्ट, किशन जोशी, हिमांशु लटवाल, अमन संस्था की नीलिमा भटट, नीमा कांडपाल, प्रमोद जोशी, मना खत्री, तनुजा आगरी, खीमा नंद भट्ट सहित जीजीआईसी की छात्राएं और चयनित अभ्यर्थियों के अभिभावक मौजूद थे।









