HomeUttarakhandAlmoraवरिष्ठ पत्रकार कैलाश पाण्डेय की धर्मपत्नी ममता पाण्डेय का निधन

वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पाण्डेय की धर्मपत्नी ममता पाण्डेय का निधन

पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

सेवालय के 27 दिव्यांग बच्चों की भावुक कहानी
❤️ विशेष कहानी
▶ VIDEO
जब परिवार मजबूर हुए तो ‘सेवालय’ ने थामा हाथ…
27 बच्चों की भावुक कहानी — पूरी कहानी वीडियो में देखें

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शक्ति समाचार पत्र के पूर्व संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पाण्डेय की धर्मपत्नी ममता पाण्डेय के निधन से पत्रकारिता जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। 78 वर्षीय ममता पाण्डेय का गत दिवस हल्द्वानी में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अपनी पुत्री निधि जोशी के साथ हल्द्वानी में रह रही थीं।

ADVERTISEMENTS

ममता पाण्डेय के निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उनके निधन को परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

ममता पाण्डेय का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र निखिल पाण्डेय ने मुखाग्नि दी।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने जताया शोक

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने ममता पाण्डेय के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। यूनियन पदाधिकारियों ने शोक संदेश में कहा कि ममता पाण्डेय का निधन उनके परिवार के लिए अत्यंत दुःखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पत्रकारिता जगत परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

अनेक पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

ममता पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश पार्षद दयाकृष्ण काण्डपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती, जिलाध्यक्ष जगजीवन बिष्ट, महासचिव दयानन्द कठैत, सहित दिनेश भट्ट, कमलेश कनवाल, रमेश जोशी, दीपक बिष्ट, संजय नयाल, मुकेश सक्टा, कमल पन्त, ललित भट्ट, अनिल सनवाल, एम.डी. खान, संजय अग्रवाल, डॉ. निर्मल जोशी एवं शिवेन्द्र गोस्वामी सहित अनेक पत्रकार एवं यूनियन सदस्य शामिल रहे।

सभी ने दिवंगत ममता पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments