HomeUttarakhandAlmora​उपाध्याय, खत्री, गुप्ता, गुरुरानी को सौंपी जिम्मेदारियां

​उपाध्याय, खत्री, गुप्ता, गुरुरानी को सौंपी जिम्मेदारियां

╰┈➤ अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने संगठन को सुदृढ़ करने के लक्ष्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार कियाा है और जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर की संस्तुति से नई नियुक्तियां की हैं।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन के विस्तार के तहत निकेश उपाध्याय को जिला महामंत्री संगठन, हरीकृष्ण खत्री को जिला संगठन मंत्री, सुमित गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष और नमन गुरुरानी को जिला संयुक्त महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इधर, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हित में निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया और कहा है कि वे व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने उम्मीद जताई है कि नये पदाधिकारियों के अनुभव से संगठन को नई दिशा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments