HomeUttarakhandAlmoraउपलब्धि: 08 साल में 12 बार बनी देश की बेस्ट लैब

उपलब्धि: 08 साल में 12 बार बनी देश की बेस्ट लैब

╰┈➤ नवीनतम सीख लेकर लौट चुके 40 विद्यालयों के बच्चे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक अलख जगाने में काफी सहायक हो रहा है। नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत स्थापित यह लैब अपने करीब 8 साल के सफर में 12 बार ‘एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ’ चुनी गई है। यह उपलब्धि लैब ने अपने उत्कृष्ट नवाचारों के बल पर अर्जित की है।
विज्ञान नवाचारों में मिली उपलब्धि

जीआइसी हवालबाग में अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना वर्ष 2018 में हुई, तब से लगातार यह लैब नवाचारों को अंजाम देते आ रही है। लैब के माध्यम से छात्र-छात्राएं रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3डी प्रिंटिंग जैसी नवीनतम तकनीकों का ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। लैब के जरिये से विद्यार्थियों ने विभिन्न नवाचार किए हैं। अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने मूविंग रोबोट, स्मार्ट डस्टबिन, ब्लाइंड स्टिक, होम ऑटोमेशन, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, ड्रोन, ऑटोमेटिक वॉटर डिस्पेंसर, एयर क्वालिटी मॉनिटर, मून रोवर, पार्किंग अलर्ट, डिजिटल स्केल, आटोमेटिक डोर, टचलेस बेल एवं 3डी ऑब्जेक्ट्स सहित कई इनोवेटिव मॉडल बनाए हैं। इन्हीं उत्कृष्ट नवाचारों को देखते हुए लैब को अटल इन्नोवेशन मिशन की ओर से 12 बार ‘एटील स्कूल ऑफ द मंथ ’ के लिए चयनित किया जा चुका है।
40 विद्यालय के बच्चे कर चुके भ्रमण

अब तक नैनीताल जनपद के पांच विद्यालयों समेत कुल 40 विद्यालयों के बच्चे इस लैब का भ्रमण कर चुके हैं और उन्होंने हैंडस ऑन के माध्यम से विभिन्न आधुनिकतम मशीनों को संचालित करना सीखा है। इसके अलावा अटल टिंकरिंग लैब में समय-समय पर विभिन्न कार्यशालाओं एवं मेंटरिंग सेशंस का आयोजन होते हैं, जो बच्चों के लिए काफी ज्ञानवर्धक रहे हैं। इन कार्यशालाओं में देश-विदेश से विभिन्न वैज्ञानिक व्याख्यान दे चुके हैं।
सीएम व शिक्षा मंत्री को भाए लैब के काम

हाल के महीनों में हवालबाग भ्रमण के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी लैब के इन्नोवेटिव मॉडलों का निरीक्षण कर चुके हैं और उन्होंने लैब की बेहतर गतिविधियों के लिए इससे जुड़े विद्यार्थियों एवं एटील इंचार्ज डॉ. कपिल नयाल के प्रयासों की प्रशंसा कर चुके हैं। लैब के इंचार्ज डॉ. कपिल नयाल बताते हैं कि इस लैब में हो रहे विभिन्न प्रयोगों से विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति रुचि में बढ़ोतरी हो रही है और विद्यार्थी विज्ञान विषयों का उच्च कक्षाओं में अध्ययन कर रहे हैं। लैब में समय समय पर यूके से राज भट्ट, यूएसए से संजय उप्रेती व मनोज बिष्ट एटीएल के मेंटर के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments