HomeUttarakhandAlmoraआर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा, शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार ने किया ध्वजारोहण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। पूरे विद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान का भाव दिखाई दिया।

ADVERTISEMENTS

स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत प्रातः नगर के नंदा देवी मंदिर से निकली प्रभात फेरी से हुई। प्रभात फेरी में आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। देशभक्ति के नारों और जोश से वातावरण गुंजायमान रहा। विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।

ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।

खुमाड़ के स्वतंत्रता आंदोलन का नाटक बना आकर्षण

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सल्ट के खुमाड़ के स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष, बलिदान और देशभक्ति की भावना को मंच पर जीवंत कर दिया।

इसके अलावा विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के रोल प्ले, देशभक्ति गीत, ओजपूर्ण भाषणों और देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांध दिया और उपस्थित लोगों को देश के स्वतंत्रता संग्राम तथा वीर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की याद दिलाई।

आजादी के लिए किए गए संघर्ष को समझना जरूरी : अमित कुमार

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी काफी कठिनाइयों, संघर्षों और बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। इसलिए आजादी का वास्तविक सम्मान तभी होगा, जब हम इसकी रक्षा और इसे मजबूत बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करें तथा अपने भीतर जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत बनाएं।

प्रधानाचार्य ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की जमकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा विशेष रूप से देखने को मिला।

समूचा कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों को न केवल देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से परिचित कराया, बल्कि उन्हें देश की एकता, अखंडता और उन्नति के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश भी दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments