HomeUncategorizedअल्मोड़ा : कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच जेईई एवम् एनईईटी...

अल्मोड़ा : कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच जेईई एवम् एनईईटी की परीक्षाएं ! कांग्रेसी हुए लाल, फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के बीच जे.ई.ई. व एन.ई.ई.टी. की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कांग्रेस अब भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करने की तैयारी में है। बकायदा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह ने सरकार के इस फैसले की सड़कों पर उतर कड़ी मुखालफत करने का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत आज शुक्रवार को अल्मोड़ा कांग्रेस ने भी यहां चौघानपाटा में जोरदार प्रदर्श किया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां चौघानपाटा में जमा हुए। जहां उन्होंने केन्द्र सरकार एवम् केन्द्रीय शिक्षामंत्री का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। इस मौके पर पान्डेय ने कहा कि देश में कोरोना महामारी अपने चरम पर है और ऐसे में सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही है जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार जेईई एवम् नीट की परीक्षाएं करवाने की जिद तो कर रही है परन्तु वह यह स्पष्ट करे कि कैसे इस कोरोनाकाल में वह लाखों विधार्थियों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेगी? उन्होंने सरकार से कोरोना काल में हो रही इन परीक्षाओं को तत्काल निरस्त करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, यूथ अध्यक्ष निर्मल रावत, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, विपुल कार्की, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, वैभव पान्डेय, अरविन्द रौतैला, सुरेश परदेशी,राजेन्द्र बोरा,दीपक पान्डेय,शरद साह,दीपा साह,संजय दुर्गापाल,ललित सतवाल, अशोक ग्वासीकोटी, राहुल गोस्वामी, सुनील कठायत,हिमांशु मेहता, भानु बिष्ट, नरेन्द्र बनौला, कुन्दन रौतैला, पवन गैड़ा, चन्द्र कुमार फौजी, राबिन मनोज भण्डारी, आशीष कुमार, तुलसी टम्टा, गोपाल भट्ट, रितिक नयाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments