HomeUncategorizedअल्मोड़ा : तूल पकड़ रहा अस्पताल में गर्भवती की मौत का मामला,...

अल्मोड़ा : तूल पकड़ रहा अस्पताल में गर्भवती की मौत का मामला, एडीएम से मिला शिष्टमंडल, 30 से धरने की चेतावनी

अल्मोड़ा। गत दिनों जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई गर्भवती की मौत पर अब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से जन सामान्य में रोष बना हुआ है। समाजसेवी मनोज बिष्ट भय्यू के नेतृत्व में तमाम संगठनों से जुड़े लोगों ने आज एडीएम डीएल फिरमाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर 30 सितंबर से पुन: आंदोलन की चेतावनी दी।
ज्ञापन में कहा गया है कि गत दिनों एक गर्भवती महिला सांस संबंधी दिक्कत के चलते उपचार हेतु अस्पताल आई थी, लेकिन उसे कोरोना जांच के लिए एक अस्पताल से दूसरे में दौड़ाया जाता रहा। जब तक उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई उसकी उपचार के अभाव में मौत हो गई। इस मुद्दे को लेकर गत दिनों चौघानपाटा में धरना—प्रदर्शन भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाने चाहिए। जिस पर एडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा दी जायेगी। जिस पर शिष्टमंडल ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को इंसाफ नही मिला तो 30 अगस्त से धरना शुरू कर दिया जायेगा। एडीएम से मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती, उप सचिव बार एसोसिएशन दीप चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, आशुतोष पवारं, मोहित मिश्रा, पूर्व व्यापार मंडल सचिव दीप चंद्र जोशी, पूर्व सैनिक शिवराज माहरा आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments