HomeBreaking Newsसनसनी: रेलवे स्टेशन के पास एक साथ मिले दो शव, इलाके में...

सनसनी: रेलवे स्टेशन के पास एक साथ मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस ने घेरा घटनास्थल, FSL और फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य

सीएनई रिपोर्टर, खटीमा। खटीमा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब वार्ड नंबर-6 के पास देर रात दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले। एक ही स्थान पर दो शव मिलने की सूचना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट तथा एफएसएल टीम को बुलाया गया।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

पुलिस के अनुसार, देर रात खटीमा रेलवे स्टेशन के वार्ड नंबर-6 के समीप दो व्यक्तियों के संदिग्ध अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन सिंह चुफाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर दो व्यक्ति चित अवस्था में पड़े मिले।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में एक मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत पुत्र पद्म सिंह सामंत, निवासी वेस्ट व्यू होटल के सामने, खटीमा के रूप में हुई है। बताया गया है कि राजेंद्र सिंह परचून की दुकान चलाते थे।

दूसरे मृतक की पहचान विनोद पुत्र शोभन सिंह, उम्र करीब 47 वर्ष, निवासी ग्राम नगला तहर, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 BREAKING NEWS: डिब्बे में फंसा विशाल मॉनिटर लिजर्ड का सिर, हड़कंप

एक साथ दो शव मिलने से उठे कई सवाल

रेलवे स्टेशन के समीप एक ही स्थान पर दो लोगों के शव मिलने से घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं?

हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। विशेषज्ञ टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों और स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि दोनों व्यक्तियों की गतिविधियों तथा उनकी मौत से जुड़े घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने मामले की जांच के लिए आवश्यक टीमों को सक्रिय कर दिया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर पुलिस ने कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों की मौत स्वाभाविक थी, हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

फिलहाल खटीमा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों तथा पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments