HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: आधी रात तस्करी करता तस्कर​ गिरफ्तार, शराब की बड़ी खेप पकड़ी

अल्मोड़ा: आधी रात तस्करी करता तस्कर​ गिरफ्तार, शराब की बड़ी खेप पकड़ी

╰┈➤ स्विप्ट कार में हो रही थी मदिरा पार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: रात अंधेरे की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करता तस्कर बीती मध्य रात्रि पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे में शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। जिसे वहीं गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं वाहन सीज कर लिया है।

मामले के अनुसार अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार मध्यरात्रि निकटवर्ती सिकुड़ा बैंड के पास स्विप्ट कार संख्या UK-04D-1566 को रोका और तलाशी ली। जिसमें चालक गौरव सिंह बिष्ट पुत्र भुवन सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम- खेरदा, बजवाड़ जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गयी। बरामद शराब में 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (रम), 84 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (व्हिस्की), 144 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब (व्हिस्की) शामिल थी। टीम ने गौरव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली अल्मोड़ा में उसके खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल राकेश खेतवाल व राकेश भट्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments