सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग देहरादून ने आज राजकीय मेडिकल कालेजों के 4 प्राचार्यों, एक निदेशक व एक प्रोफेसर का तबादला कर दिया है। जिसमें अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीपी भैसोड़ा भी शामिल हैं, उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज रुद्रपुर का प्राचार्य बनाया गया है।
शासन की ओर जारी तबादला सूची के अनुसार चिकित्सा शिक्षा प्रभार के निदेशक डा. अजय कुमार आर्या को राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्राचार्य के पद पर भेजा गया है। राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना को चिकित्सा शिक्षा प्रभार के निदेशक पद पर स्थानांतरित किया गया है। अल्मोड़ा से डा. सीपी भैसोड़ा को राजकीय मेडिकल कालेज रुद्रपुर के प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज हरिद्वार के प्राचार्य डा. चंद्रमोहन सिंह रावत को राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्राचार्य डा. जीएस तितियाल को राजकीय मेडिकल कालेज अल्मोड़ा के प्राचार्य पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्रोफेसर डा. पंकज सिंह को राजकीय मेडिकल कालेज हरिद्वार का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।



